UP: सीएम योगी की मंत्री दिनेश प्रताप से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

UP: सीएम योगी की मंत्री दिनेश प्रताप से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

UP: उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी तीन से पांच जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आम महोत्सव के उद्घाटन के लिए औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। भेंट के दौरान उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री को आम महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रदेश के आम उत्पादकों, उद्यान विशेषज्ञों एवं कृषि उद्यमियों की सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध आम संस्कृति, विविध आम प्रजातियों तथा बागवानी क्षेत्र में किसानों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मंच होगा।

उद्यान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है तथा प्रदेश में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, मल्लिका सहित अनेक उत्कृष्ट प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है। आम महोत्सव के माध्यम से किसानों, निर्यातकों, उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाकर आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात को नई गति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

Post Comment

You May Have Missed