UP BJP: बूथ सम्मेलन और संपर्क अभियान…बीजेपी ने बनाया 27 का मास्टर प्लान!

UP BJP: बूथ सम्मेलन और संपर्क अभियान...बीजेपी ने बनाया 27 का मास्टर प्लान!

UP BJP: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो बीजेपी सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं बना रही, बल्कि संगठन को भी मजबूत करने पर पूरा जोर दे रही है। 11 जुलाई को हुई प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में नेताओं को आठ बड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई। ये अभियान चुनाव तक लगातार चलते रहेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 से 22 जुलाई के बीच बीजेपी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन करेगी। साथ ही पार्टी अब हर जिले में बूथों की नई मैपिंग करेगी। जहां 80 से ज्यादा बूथ होंगे, वहां नया मंडल बनाया जाएगा। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद कई इलाकों में मतदाताओं की संख्या बदली है। ऐसे में बूथों की संख्या और संगठन की संरचना भी बदली जा सकती है। कुछ मंडलों में 100 से ज्यादा बूथ हैं। वहां भी नए सिरे से जिम्मेदारियां तय होंगी।

मन की बातपर भी रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी पार्टी खास तैयारी करेगी। जल्द ही सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन होगा। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रवास के दौरान सेक्टर संयोजकों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। बीजेपी चुनाव से पहले पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर जिले में उनसे मुलाकात होगी। उनका अनुभव और सुझाव संगठन को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed