यूपी के दो और हैदराबाद का एक आतंकी गुजरात से गिरफ्तार, ISIS के लिए कर रहे थे काम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवकों सहित तीन आतंकियों को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। टीम ने एक आतंकी को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया, जबकि दो आतंकियों को बनासकांठा से पकड़ा गया है। इनके नाम अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35), आजाद सुलेमान शेख (20) और मोहम्मद सहूल (23) है।
ATS ने बताया कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद हैदराबाद का रहने वाला है, जबकि सुलेमान शेख यूपी के शामली और मोहम्मद सहूल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। सुलेमान और सहूल ने मोहियुद्दीन सैयद को हथियार सप्लाई किए थे। मोहियुद्दीन सैयद पेशे से डॉक्टर है। उसने चीन से एमबीबीएस की डिग्री ली है। वह आईएसआईएस के खुरकान आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था।
ISIS के लिए काम कर रहे थे तीनों आतंकी
बताया जा रहा है कि ATS पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद रविवार सुबह उन्हें अरेस्ट कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस (ISIS) के लिए काम कर रहे थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, 30 कारतूस और भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है। इनकी योजना देश के कई हिस्सों में हमले करने की थी। तीनों दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा बताए जा रहे हैं। फिलहाल, ATS यह जांच कर रही है कि ये किन स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।



Post Comment