उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Elections 2025, Bihar News, Congress, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi in Bihar, Rahul Gandhi in Kishanganj, कांग्रेस, किशनगंज में राहुल गांधी, बिहार चुनाव 2025, बिहार में राहुल गांधी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, राहुल गांधी
Shailendra Singh
0 Comments
किशनगंज में राहुल गांधी का प्रहार, बोले- मेरे हाइड्रोजन बम पर EC-मोदी चुप क्यों, ये वोट चोर हैं
किशनगंज (बिहार): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (09 नवंबर) को किशनगंज में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने मोदी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी ये यही करने वाले हैं।
कांग्रेस सांसद ने पूछा, आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं। मैंने इन लोगों को बोलती बंद दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी जी ने एक बार भी कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा हूं। ज्ञानेश कुमार ने बोला। ये बोल नहीं सकते हैं, क्योंकि हमने जो आरोप लगाए हैं, वो बिल्कुल सही हैं। बीजेपी के नेता 2-2 राज्यों में वोट कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते हैं वोट चोरी कर के चुनाव जीतते हैं।
मोदी के खून में नफरत है
राहुल गांधी ने लोगों से पूछा, आपका मूड कैसा है। हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ RSS जो जाति, भाषा, महिला-पुरुष। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी महागठबंधन जो देश को जोड़ना चाहता है। हर धर्म और जाति जोड़ना चाहता है। मैंने 4 हजार किलोमीटर यात्रा की। उसका एक ही मकसद था। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना। वो कहते हैं नफरत फैलाना है। यही राजनीति चल रही है। नरेंद्र मोदी में उनके खून में उनकी सोच में नफरत है। वो बांटना चाहते हैं, नफरत फैलाना चाहते हैं। मेरे खून में मोहब्बत है। हम दोनों में ये फर्क है।
उन्होंने कहा कि नफरत से उनको क्या मिलता है। इससे इनको देश का धन मिलता है। जनता का ध्यान भटकाते हैं। जनता को डराते हैं। जब जनता डरती है तो सही सवाल नहीं पूछती है। बिहार की राजनीति में 3-4 सवाल हैं। पहला देश के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। दूसरा बिना शिक्षा कॉलेज के कैसे मिलेगा। तीसरा बिहार में यूनिवर्सिटी बेची जा रही है या बंद हो रही है। बिहार का युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहा है।
इंस्टा, रील और फेसबुक 21वीं सदी का नशा है
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ये लोग अडाणी, अंबानी के लिए काम करते हैं। हम किसान और मजदूरों के लिए काम करते हैं। हम चाहते हैं युवाओं को रोजगार मिले वो आगे बढे़ं। आपके प्रधानमंत्री बिहार आए, उन्होंने आपसे क्या कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में डेटा कम कर दिया है कि आप रील बना सकते हो। इंस्टाग्राम पर जा सकते हो। रील बनाने से सेल्फी लेने से आपके पास पैसे आएंगे क्या। जब आप इंस्टा और फेसबुक पर जाते हो तो अंबानी का पैसा बनता है। मोदी जी ने आपसे रोजगार की बात नहीं की।
उन्होंने कहा कि आपसे कहते हैं डेटा का दाम कम किया। इंस्टा, रील और फेसबुक आपका ध्यान भटकाने का तरीका है। ये सारे के सारे 21वीं सदी का नशा है। प्रधानमंत्री आपको रोजगार नहीं दे रहे हैं। ये आपको मुद्दों से भटका रहे हैं।
मोदी को अडाणी-अंबानी पैसे देते हैं
राहुल गांधी ने कहा, अडाणी-अंबानी मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करते हैं। मोदी जी इनकी मदद करते हैं। आपकी जमीनें इन लोगों को देते हैं। बीजेपी के पास बहुत पैसा है। मोदी का चेहरा दिनभर टीवी पर चलता है। पैसा कहा से आ रहा है अडाणी-अंबानी जी से। उनके पास पैसे कहां से आता है आपकी जेब से। छोटे उद्योग को खत्म करने के लिए इन लोगों ने नोटबंदी की। हम चाहते हैं बिहार का युवा अपने फोन पर देखे मेड इन बिहार। GST मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों को खत्म करने के लिए लगाई गई।
दुबई बना सकते हैं तो बिहार क्यों नहीं?
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो। एक समय होता था जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था।
उन्होंने कहा कि आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है। बिहार के बाकी युवा देखते रह जाते हैं। बीजेपी जहां भी जाती है नफरत फैलाती है। हम मोहब्बत की दुकान वाले हैं। महागठबंधन की सरकार हर जाति की होगी। हर धर्म की होगी। पिछड़ों की होगी। किसानों की होगी। मजदूरों की होगी। इस सरकार के दरवाजे आप सबके लिए हमेशा खुले रहेंगे।



Post Comment