उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Election Results 2025, Bihar Assembly Elections 2025, Bihar election results 2025, Bihar elections, Bihar Elections 2025, Bihar News, Jitan Ram Manjhi, Nitish Government, Nitish Kumar, Pappu Yadav, PM Modi, Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, जीतनराम मांझी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, नीतीश सरकार, पप्पू यादव, पीएम मोदी, बिहार चुनाव, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव परिणाम 2025, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025, राहुल गांधी
Shailendra Singh
0 Comments
रुझानों में NDA 190, महागठबंधन 49 सीट पर आगे; पप्पू यादव बोले- परिणाम बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU को इस बार भारी बढ़ती मिली है यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।
वहीं, बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। वो NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी का खाता नहीं खुला
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।
चुनाव काउंटिंग की बड़ी बातें
- NDA को पिछले चुनाव से 60 से ज्यादा सीटों का फायदा
- JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
- 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 23 सीटों पर लीड कर रही है
- NDA के 29 मंत्रियों में 28 ने बनाई बढ़त
- JDU के सभी 13 मंत्री आगे चल रहे हैं
- राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव ने फिर बढ़त बनाई है
- महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
- रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शहाब आगे
- सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी आगे
- दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे
- छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल पीछे
- अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।
पप्पू यादव बोले- परिणाम बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
#WATCH पटना, बिहार: #BiharElection2025, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य… pic.twitter.com/8rEiHy5G4N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री
#WATCH दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "…एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है और बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है.. और इधर नेतृत्व है पीएम… pic.twitter.com/5s0swOKq7J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
मांझी बोले- नीतीश ही हमारे सीएम होंगे
#WATCH गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से… pic.twitter.com/pgSeP5vGdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025



Post Comment