देश-दुनिया
राजनीति
Aam Aadmi Party, BJP, Budgam seat, By-elections in seven states 2025, Congress, Dampa seat, Jubilee Hills seat, Mehbooba Mufti, Mizo National Front, Nagrota seat, Nuapada seat, PDP, Tarn Taran seat, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, जुबली हिल्स सीट, डम्पा सीट, तरनतारन सीट, नागरोटा सीट, नुआपाड़ा सीट, पीडीपी, बडगाम सीट, बीजेपी, महबूबा मुफ्ती, मिजो नेशनल फ्रंट, सात राज्यों में उप चुनाव 2025
Shailendra Singh
0 Comments
सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, मिजोरम की डम्पा सीट से जीते डॉ. आर ललथंगलियाना
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के मतगणना भी जारी है। राजस्थान के अंता में सत्ताधारी बीजेपी के मोरपाल सुमन तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के प्रमोद भाया पहले और निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। झारखंड के घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पिछड़ गए हैं।
मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डॉ. आर ललथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, पंजाब के तरनतारन में आप, जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में बीजेपी, बडगाम में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी, तेलंगाना की जुबली हिल्स में कांग्रेस और ओडिशा की नुआपाड़ा में बीजेपी आगे चल रही है।
कहां कितना वोटर टर्नआउट रहा
जम्मू-कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। CM उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी। इसलिए इस सीट पर चुनाव हो रहा है।
गहलोत बोले- अंता में कांग्रेस अच्छी बढ़त से जीतेगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, अंता से अच्छी खबरें आ रही हैं। शुरू से ही यहां का माहौल अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अच्छी बढ़त के साथ जीत जाएगी।
घाटशिला विधानसभाः जेएमएम 7 हजार वोट से आगे
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से जारी है। पांचवें राउंड की गिनती में झामुमो (जेएमएम) प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन 7104 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन हैं। वहीं, झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू तीसरे नंबर पर हैं।
जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट: PDP के अगा सैयद मुंतजिर मेहदी आगे
बडगाम विधानसभा सीट में उपचुनाव के छठे राउंड के नतीजे सामने आए हैं। PDP के अगा सैयद मुंतजिर मेहदी 8,690 वोट के साथ 2,034 वोटों की बढ़त पर हैं। NC के अगा सैयद महमूद अल-मोसावी 6,656 वोट लेकर 2,034 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
मिजोरम की डम्पा सीट से MNF के डॉ. आर ललथंगलियाना जीते
डम्पा विधानसभा सीट के सभी 5 राउंड की गिनती खत्म हो गई है। MNF के डॉ. आर. ललथंगलियाना 6,981 वोट पाकर 562 वोटों के अंतर से जीत गए।
पंजाब के तरनतारन में अमृतपाल की पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंची
तरनतारन उपचुनाव में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अब तक AAP को 20454, अकाली दल को 16786, खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के मंदीप को 9162, कांग्रेस को 8760, और BJP को 2302 वोट मिले हैं।
तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर
जुबली हिल्स विधानसभा सीट के दूसरे राउंड के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव वी. 17,874 वोट के साथ 2,995 वोटों की बढ़त पर हैं। BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ 14,879 वोट लेकर 2,995 वोटों से पीछे चल रही हैं। BJP उम्मीदवार दीपक रेड्डी लंकाला 3,475 वोट पर हैं और 14,399 वोटों से पिछड़ रहे हैं।



Post Comment