15 नवंबर को पटना में लॉन्‍च होगा पुष्पा-2 का ट्रेलर! अल्लू अर्जुन छह शहरों में करेंगे प्रमोशन

15 नवंबर को पटना में लॉन्‍च होगा पुष्पा-2 का ट्रेलर! अल्लू अर्जुन छह शहरों में करेंगे प्रमोशन

Pushpa 2 Trailer: साउथ सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा-2 के प्रमोशन की कमान संभाल ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन जल्द ही रश्मिका मंदाना और पूरी टीम के साथ छह शहरों में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 दिसंबर को इसके ग्लोबल स्पेशल प्रीमियर होंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन 15 नवंबर से 15 दिनों के लिए पटना, कोचि, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जाएंगे। इस दौरान वह फिल्म का प्रमोशन करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पटना में फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुष्पा-2 की टीम फिल्म का हर स्तर पर प्रमोशन करना चाहती है, जिससे किसी तरह की कमी न रह जाए। फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि 5 दिसंबर को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आए तो इसे बड़ी सफलता मिले। इतना ही नहीं, वे चाहते हैं कि यह भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हो।

कई बार बदली रिलीज डेट

इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। इससे पहले इसे 6 दिसंबर को रिलीज करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन हाल ही में निर्माताओं ने फैंस को खुश करते हुए बताया कि उन्होंने रिलीज की तारीख को एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर कर दिया है।

Post Comment

You May Have Missed