CM Yogi को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल एक्टिव

CM Yogi को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल एक्टिव

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। ‘वायस ऑफ हिंदूज’ नाम की संस्था ने गोरखपुर पुलिस को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर धमकी भरा स्क्रीनशॉट भेजकर शिकायत की। इसमें लिखा है- ‘मैं भी मारूंगा योगी को।’

CM Yogi को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल एक्टिव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान रियाजुल हक अंसारी के रूप में हुई है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने ‘सैफ अंसारी’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट किया था। सीएम योगी को 48 घंटे में दूसरी बार धमकी मिली है। इससे पहले एक महिला फातिमा खान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज भेजकर कहा था- ‘अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।’

CM Yogi को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल एक्टिव

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक्टिव किया साइबर सेल

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे राज्य में अमन-चैन कायम रहे। पुलिस का साइबर सेल भी धमकी देने वाले के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच में जुटा है। आरोपी फरार है, उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

Post Comment

You May Have Missed