उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Jaunpur District, Maharishi Jamadagni, Mata Renuka, Name of Jaunpur District, UP Government, UP News, Yogi Adityanath, Yogi Government, जौनपुर जिला, जौनपुर जिले का नाम, महर्षि जमदग्नि, माता रेणुका, यूपी सरकार, योगी आदित्यनाथ, योगी सरकार, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी के जौनपुर जिले का नाम भी बदलेगा? इस मुस्लिम नेता ने CM Yogi को लिखी चिट्ठी
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदले जाने की संभावना है। दरअसल, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता शम्सी आजाद ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए जिले का नाम बदलने की मांग की है। साथ ही जिले को परशुराम की कर्मभूमि बताकर ‘महर्षि जमदग्नि’ या ‘माता रेणुका’ के नामकरण की अपील की है।
सीएम योगी को भेजे पत्र में शम्सी आजाद ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली है। इसका अपना पौराणिक महत्व भी है। जौनपुर जिले का नाम पहले ‘पवनपुर’ था, जिसे बाद में फिरोज शाह तुगलक के चचेरे भाई मोहम्मद तुगलक उर्फ जौना खान के नाम पर है ‘जौनपुर’ कर दिया गया। जौनपुर का संबंध महर्षि दधीचि से भी है। उनके द्वारा दान की गई अस्थियां इस शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां दधीचि कुंड आज भी स्थित है, जहां लोग महर्षि दधीचि के सम्मान में स्नान करते हैं।’
जिले के नए नाम भी सुझाए
भाजपा नेता शम्सी ने आगे लिखा- ‘जौनपुर के जमैथा गांव को भगवान परशुराम की कर्मभूमि और तपोभूमि माना जाता है। यहां महर्षि जमदग्नि का आश्रम था, जो परशुराम के पिता थे। जौनपुर को कभी जमदग्निपुरम् भी कहा जाता था। आपसे सादर अनुरोध है कि जौनपुर जनपद का नाम बदलकर महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम, महर्षि जमदग्नि अथवा भगवान परशुराम की माता रेणुका के नाम पर रखा जाए।’



Post Comment