उत्तर प्रदेश
राजनीति
heat in UP, heat wave in UP, Heatwave Alert, Heatwave in UP, Indian Meteorological Department, Meteorological Department, rain alert, Rain in UP, UP News, Weather in UP, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, यूपी में गर्मी, यूपी में बारिश, यूपी में मौसम, यूपी में लू, यूपी में हीटवेव, हीटवेव का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
UP के चार जिलों में बारिश, 18 में हीटवेव का अलर्ट; जानिए अगले तीन दिनों का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सोमवार सुबह मौसम बदल गया। गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में जोरदार बारिश हुई। आसपास के जिलों में बादल छाए हैं और ठंडी हवा चल रहीं हैं। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के 18 जिलों में लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, बांदा 46.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मेरठ 24.6°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की नमी से मौसम बदला है। हालांकि, अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह के आखिरी तक पारा 47 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
अगले 3 दिन का मौसम
- 20 मई: यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की आशंका है।
- 21 मई: पूरे यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने की संभावना है।
- 22 मई: यूपी में बारिश की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं चलेंगी।
बंगाल की खाड़ी की नमी से बदला मौसम
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवा का असर आज से पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लू का असर कुछ जिलों में कम पड़ सकता है। अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह के आखिरी तक पारा 47 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
यूपी में 20 जून को आ सकता है मानसून
मानसून केरल में इस बार तय समय 1 जून से से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। IMD ने बताया कि 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका असर यूपी में भी दिखेगा। प्रदेश में तय डेट 18 जून से सिर्फ 2 दिन की देरी हो सकती है। इस बार अनुमान है कि 20 जून को मानसून सोनभद्र के रास्ते पूर्वांचल में दस्तक देगा। हालांकि, पिछली बार भी 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी। लेकिन, यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि, केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था।



Post Comment