उत्तर प्रदेश, राजनीति

सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने पर कार्यकर्ता नाराज, अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर

सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने पर कार्यकर्ता नाराज, अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। उन्‍होंने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाने पर नाराजगी जताई। सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। उन्‍होंने कहा कि विरोध के नाम पर किसी भी पार्टी का झंडा जलाना बेहद निंदनीय है। पार्टी के झंडे से करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी होती हैं। महिला आरक्षण बिल के नाम पर विरोध करते हुए विधानसभा के सामने हमारी पार्टी का झंडा जलाया गया, जिसके बाद से ही हम सभी आहत हैं। हमने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो महा आंदोलन होगा।

प्रदीप कुमार ने कहा कि झंडा जलाने के बाद तमाम कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हैं। झंडे में साइकिल के निशान के साथ हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर थी। इससे प्रदेश और देश का माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए हम चाहते हैं कि संबंधित घटना में कानूनी कार्रवाई की जाए। हमने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करके कठिन कार्रवाई की मांग की है।

विरोध के समय भावनाओं को ध्‍यान में रखना चाहिए

सपा के साथ जो कांग्रेस का झंडा जलाया गया, उसमें तीन रंग थे, जो तिरंगा का स्वरूप है, कम से कम विरोध करते समय इसका ध्यान रखना चाहिए। विरोध करने का अधिकार सबको है, लेकिन भावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है। प्रदेश-देश का अमन चैन ना बिगड़े, इसलिए कार्रवाई जरूरी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *