सोबती पब्लिक स्कूल बासुबरल भी श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के सेमीफाइनल में
बरेली: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के नौवें दिन गुरुवार को तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सोबती पब्लिक स्कूल ने जमुना प्रसाद मेमोरियल (जेपीएम) स्कूल को 53 रन से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बासुबरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बेदी इंटरनेशनल की टीम को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
बुधवार को हुए पहले और दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर एसआर इंटरनेशनल स्कूल और विद्या वर्ल्ड स्कूल पहले ही सेमी फाइनल में पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को होने वाले टूर्नामेंट के दोनों सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहले सेमी फाइनल में एसआर इंटरनेशनल स्कूल का मुकाबला सोबती पब्लिक स्कूल से और दूसरे सेमी फाइनल में बासुबरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम से होगा।
जेपीएम की टीम हारी
एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित और बरेली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के नौवें दिन गुरुवार को टूर्नामेंट के 17वें और तीसरे क्वार्टर फाइनल में सोबती के कप्तान सृजन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर काजी हमजा (73 रन, 66 गेंद, 12 चौके), नैमिष पांडेय (23 रन, 32 गेंद, 2 चौके), शोएब अली (25 रन, 17 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) और अतिरिक्त के रूप में मिले 38 रनों के सहयोग से निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। इसके जवाब में जमुना प्रसाद मेमोरियल (जेपीएम) की टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 107 रन बना सकी। नतीजा सोबती पब्लिक स्कूल ने 53 रन से जेपीएम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला एसआर इंटरनेशनल की टीम से होगा।
तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में 12 चौकों की मदद से 73 रन बनाने के साथ एक विकेट लेकर सोबती की जीत के नायक बने काजी हमजा अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के 18वें और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बासुबरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कप्तान शिव प्रताप शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 17.1 ओवर में सारे विकेट खोकर 117 रन बनाए। जीत के लिए 117 रन का पीछा उतरी बेदी इंटरनेशनल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन विशाल (59 रन, 51 गेंद, 8 चौके) और इस्माइल जैदी (13 रन, 23 गेंद, 2 चौके) ने मैच अपनी टीम की पकड़ में बनाए रखने की काफी कोशिश की, लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी का साथ न मिलने से टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन ही बना सकी।
नतीजा बासुबरल ने 16 रन से बेदी इंटरनेशनल को हराकर सेमी फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया। टीम के हारने के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में भी 8 चौकों की मदद से 51 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले बेदी इंटरनेशनल के विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में (24 अप्रैल) आज
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को पहला सेमी फाइनल मैच सुबह आठ बजे एसआर इंटरनेशनल स्कूल और सोबती पब्लिक स्कूल और दूसरा सेमी फाइनल मैच 12 बजे बासुबरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम के बीच।



Post Comment