देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

SIR: बंगाल SIR मामले में SC का बड़ा आदेश, इन लोगों को मिलेगा मतदान का अधिकार

SIR: बंगाल SIR मामले में SC का बड़ा आदेश, इन लोगों को मिलेगा मतदान का अधिकार

SIR in West Bengal: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR मामले में अहम निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आर्टिकल 142 के तहत विशेष शक्ति का इस्तेमाल किया है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए (ECI) को निर्देश दिया है कि अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा तय किए गए मामलों को लागू किया जाए। आइए जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार किन लोगों को वोट देने का अधिकार मिलेगा।

किसे मिलेगा वोट देने का अधिकार?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन व्यक्तियों की अपीलें अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा मंजूर (allowed) कर दी जाती हैं, उन्हें 23 अप्रैल को मतदान का अधिकार मिलेगा। जिन मामलों में अपीलों का निपटारा 21 अप्रैल या 27 अप्रैल तक हो जाता है, उन व्यक्तियों को भी वोट देने की अनुमति दी जाएगी।

कोर्ट ने ECI को दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR के मामले को लेकर जारी किए गए अपने आदेश में भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में सप्लीमेंट्री संशोधित मतदाता सूची (supplementary revised electoral roll) जारी की जाए, ताकि संबंधित व्यक्तियों को मतदान का अधिकार मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में SIR को दिए गए अपने आदेश में यह भी साफ किया है कि केवल अपील लंबित होने भर से किसी व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। यानी, जब तक अपील पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक वोट देने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *