Siddaramaiah: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कह दी बड़ी बात
Siddaramaiah: कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में आज बड़ा बदलाव हो गया है। सिद्धारमैया ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा, ‘हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।’
सिद्धारमैया ने कहा, ‘राज्यपाल अभी बेंगलुरू में नहीं हैं। आज देर रात आएंगे, ऐसा मुझे उनके कार्यालय ने बताया है। इसलिए इस्तीफे को उनके दफ्तर में उनके सचिव को देकर आया हूं। मैंने पहले से ही कहा था, कई बार ये बात कही है कि पार्टी हाईकमान जब भी मुझे निर्देश देगा, तब मैं इस्तीफा दे दूंगा। उसी तरह से परसों हाईकमान की ओर से इस्तीफा देने के निर्देश दिए गए थे। उसी दिन मैंने कहा था परसों में इस्तीफा दे दूंगा और आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल जब वापस लौट आएंगे तब मेरे इस्तीफे पत्र को मंजूरी दे देंगे। ऐसा मुझे विश्वास है और उन्हें ऐसा करना ही होगा। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कहा कि मेरे लिए राज्य का हित सबसे ऊपर है।
Bengaluru: Karnataka CM Siddaramaiah says, "I have submitted my resignation today after the high command told me earlier to resign. I am fully confident that the Governor will accept it when he comes because it has to be done according to the Constitution…We are in the absolute… pic.twitter.com/zY2OT4B69d
— ANI (@ANI) May 28, 2026



Post Comment