देखिए Amitabh Bachchan के घर के बगीचे में बने मंदिर की झलक

देखिए Amitabh Bachchan के घर के बगीचे में बने मंदिर की झलक

Amitabh Bachchan House Temple: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने घर की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. बिग बी कई बार अपने घर जलसा में बने भव्य मंदिर की झलक भी दिखाते रहते हैं. संडे को भी अणिताभ बच्चन ने एक बार फिर जलसा के बगीचे में बने मंदिर की तस्वीरें शेयर कीं.

देखिए Amitabh Bachchan के घर के बगीचे में बने मंदिर की झलक

बिग बी ने घर में बने मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया जल

बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम को अपने ब्लॉग पर अपने मुंबई स्थित घर, जलसा में बनाए गए मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की. इस दौरान शहंशाह ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास मंदिर में कुछ मूर्तियां हैं, जिनमें एक शिव लिंग भी शामिल है. बिग बी ने अपने ब्लॉग पर कई तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें वे अपने फैंस का अभिवादन करने से पहले घर के बगीचे में बने मंदिर में शिव लिंग की पूजा आराधना करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में बिग बी संगमरमर के मंदिर में स्थापित किए गए शिव लिंग पर जल चढ़ाते हुए भी दिख रहे हैं.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिग बी के घर जलसा के बगीचे में बने मंदिर को कितनी खूबसूरती से सजाया गया है. चारों तरफ पेड़ पौधों के साथ  मंदिर में बड़ी-बड़ी घंटियां भी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीरों में वे भगवान के साने सिर झुकाए हाथ माथे पर लगाए हुए नजर आ रहे हैं.

Post Comment

You May Have Missed