इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर Dipika Kakar बोलीं- मेरा मन…

इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर Dipika Kakar बोलीं- मेरा मन...

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो ससुराल सिमर का से नेम-फेम मिला. हालांकि, अब वो टीवी की दुनिया से गायब हैं. फैंस उन्हें वापस टीवी पर देखने के लिए बेसब्र हैं. अब एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है.

दीपिका करेंगी कमबैक?

हाल ही में शोएब इब्राहिम ने आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान एक फैन ने पूछा दीपिका मैम क्यों टीवी इंडस्ट्री ज्वॉइन नहीं कर रही हैं? इसके जवाब में शोएब ने दीपिका की तरफ कैमरा किया, फिर दीपिका ने कहा- ‘इस वक्त मेरा मन नहीं है. इसका ऐसा कोई कारण नहीं है. लाइफ में हर स्टेज पर आप कोई एक चीज सोचते हो. फिलहाल मेरी लाइफ मेरा पूरा फोकस बेटे रुहान की तरफ है. इस वक्त मैं उस फ्रेम में नहीं हूं कि बाहर जाऊं रोज शूट करूं.

उन्होंने कहा, क्योंकि जब आप एक शो लेते हो तो ये एक बहुत बड़ा कमिटमेंट होता है. इस वक्त मैं उसके लिए तैयार नहीं हूं. हो सकता है कि वो वक्त दोबारा आए. जैसे कि शोएब ने कहा था हो सकता है कि मैं दोबारा डिसाइड करूं कि ये अब समय हैं और मैं कमबैक कर सकती हूं.’

Post Comment

You May Have Missed