मनोरंजन
Kareena Kapoor, Mumbai Police, Saif Ali Khan, Saif Ali Khan Attack, Saif Ali Khan Attack Case Update, Saif Ali Khan Health Update, Saif Attack Case, Saif Attack Case Update, देवेंद्र फडणवीस, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, महाराष्ट्र सीएम, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस, मुंबई पुलिस, सैफ अली खान
Shailendra Singh
0 Comments
Saif Attack Case: पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट, सीएम फडणवीस बोले- कन्फ्यूजन क्रिएट कर रही मीडिया
Saif Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था।
मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पश्चिम बंगाल पुलिस के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने नादिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। वे उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आरोपी शरीफुल को जानती थी महिला
पुलिस ने कहा कि यह महिला सैफ केस में गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम को जानती थी। शरीफुल ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और इस महिला के संपर्क में आया था। वह वास्तव में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की निवासी है।
महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने मीडिया पर लगाया आरोप
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि सैफ अली खान केस में जो बातें पुलिस ने कही भी नहीं, उन बातों को बताकर मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा है। पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही इसका रिजल्ट भी सामने आ जाएगा। मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहा है कि आज या कल में मीडिया को केस की पूरी जानकारी दे दी जाए।
बता दें कि सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी को फिंगरप्रिंट और अन्य सैंपल कलेक्ट करके सीआईडी की लैब में भेजे थे। हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से लिए गए सैंपल से मैच नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि पुलिस को आशंका है कि सैफ पर हुए हमले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। 25 जनवरी को पुलिस ने वो कपड़े भी जब्त कर लिए थे, जो सैफ ने हमले के समय पहने थे। फॉरेंसिक टीम आरोपी के कपड़े और सैफ के कपड़ों में मिले ब्लड सैंपल की जांच कर रही है।



Post Comment