उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Greenfield Plant, Greenfield Plant in Unnao, UP News, Uttar Pradesh Agriculture Growth and Rural Enterprise Ecosystem Strengthening, उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग, उन्नाव में ग्रीनफील्ड प्लांट, ग्रीनफील्ड प्लांट, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
सीएम योगी ने किया UP-AGREES प्रोजेक्ट का शुभारंभ, उन्नाव में ग्रीनफील्ड प्लांट का शिलान्यास
लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (28 जनवरी) को उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP-AGREES) प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक और समृद्ध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में ₹1,300 करोड़ के ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी शिलान्यास किया। यह प्लांट न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

मत्स्य पालन क्षेत्र में बड़ा निवेश
मत्स्य पालन क्षेत्र को आधुनिक और उन्नत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और UAE की कंपनी एक्वाब्रिज के बीच ₹3,900 करोड़ के निवेश का समझौता (MoU) हुआ। इससे राज्य के मत्स्य पालन उद्योग को नई तकनीक और रोजगार के अवसर मिलेंगे। सीएम योगी ने इन परियोजनाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार बढ़ाने के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।



Post Comment