Rana Naidu Season 2 की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज?

Rana Naidu Season 2 की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज?

Rana Naidu Season 2: साउथ के बेहतरीन एक्‍टर वेंकटेश और राणा दग्‍गुबाती की वेब सीरीज राणा नायडू पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी, जो 2013 के अमेरिकी क्राइम ड्रामा रे डोनोवन की तर्ज पर बनी थी। अब दर्शकों को इस सीरीज के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। यह बात सच है कि राणा दग्गुबाती राणा नायडू के सीजन 2 के साथ लौट रहे हैं।

इस समय एक्‍टर वेंकटेश और राणा दग्गुबाती सीरीज के नए सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि दोनों के साथ मुंबई में अहम सीन की शूटिंग की जा रही है। यही वजह है कि दोनों फिल्मिंग के लिए मुंबई में ही हैं। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज की शूटिंग लास्ट स्टेज तक पहुंच गई है। टीम अगले महीने यानि जुलाई में राणा नायडू सीजन 2 की शूटिंग पूरी कर लेगी और सितंबर में इसे रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में रिलीज होने वाले इस शो (Rana Naidu Season 2) की रिलीज डेट अगस्त में फाइनल हो सकती है, इसलिए अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

नए सितारों के साथ जबरदस्‍त होगा Rana Naidu Season 2  

कहा जा रहा है कि सीजन 2 में कई नए किरदार देखने को मिलेंगे और मेकर्स ने इन किरदारों के लिए बॉलीवुड और टॉलीवुड के कलाकारों को शामिल किया है। वहीं, सीजन 1 में वेंकटेश, राणा दग्गुबाती, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब देखना होगा कि सीजन 2 में कौन-कौन से नए एक्‍टर जुड़ेंगे?

Post Comment

You May Have Missed