AAP Leader Atishi के खिलाफ मानहानि का केस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

AAP Leader Atishi के खिलाफ मानहानि का केस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

AAP Leader Atishi: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले में सुनवाई हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को 23 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अदालत ने पाया कि पता गलत पाए जाने के कारण समन तामील नहीं हो पाया। हालांकि, आतिशी अपने वकील के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। शिकायत की एक प्रति अदालत में मौजूद उनके वकील को दे दी गई है।

बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर के वकील शौमेंदु मुखर्जी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति (AAP Leader Atishi) अपने अधिवक्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से पेश हुए और दावा किया कि समन वितरित नहीं किया गया था, जो मेरे लिए बहुत ही बेतुका तर्क है। अब उन्हें अगली तारीख पर जमानत लेनी होगी और मुकदमों का सामना करना होगा।

भाजपा की छवि खराब करने का आरोप | AAP Leader Atishi

बता दें कि आतिशी पर बीजेपी के खिलाफ गलत आरोप लगाने और पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। प्रवीण शंकर कपूर ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि आतिशी और सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर आप विधायकों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगाया था, जो सरासर गलत है। इसे पार्टी की छवि खराब हुई है।

Post Comment

You May Have Missed