राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सपा सांसद बोले- मुझे SIT पर भरोसा नहीं, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार (14 जून) को प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जानी चाहिए। सांसद ने मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए तथा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए।
सांसद का कहना था कि पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही ट्वीट कर प्रकरण को सामने लाया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान राम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को लेकर कई गंभीर सूचनाएं सामने आ रही हैं और पूरी सच्चाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच से ही सामने आ सकेगी।



Post Comment