प्रधानमंत्री मोदी अब ‘शर्म प्रूफ’ हो चुके हैं, उन्हें किसी बात पर लाज नहीं आती: संजय सिंह

प्रधानमंत्री मोदी अब 'शर्म प्रूफ' हो चुके हैं, उन्हें किसी बात पर लाज नहीं आती: संजय सिंह

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री एप्स्टीन फाइल के दबाव में हैं और अपने मित्र अडानी को अमेरिकी जांच से बचाने के लिए देश के स्वाभिमान का सौदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा तीन भारतीय जहाजों पर हमले और तीन भारतीय नागरिकों की हत्या के बावजूद प्रधानमंत्री का मौन उनकी कमजोरी और डरपोकपन को उजागर करता है।

संजय सिंह ने कहा कि आदित्य शर्मा, शिवानंद, आसिया और मुख्य अभियंता सुरेश की मौत पर प्रधानमंत्री ने शोक तक व्यक्त नहीं किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जैसे ‘वाटर प्रूफ’ घड़ियाँ होती हैं, वैसे ही देश के प्रधानमंत्री अब ‘शर्म प्रूफ’ हो गए हैं।

अमेरिका के सामने दब्बूपन का आरोप

आप नेता ने सवाल उठाया कि जब अमेरिका स्वयं हमले की जिम्मेदारी ले रहा है, तो भारत का विदेश मंत्रालय अपने बयान में अमेरिका का नाम लेने से क्यों कतरा रहा है? उन्होंने कहा कि चीन, रूस और पाकिस्तान के जहाज सुरक्षित हैं, लेकिन केवल भारत के जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का अपमान है।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि अडानी रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका में फंसे हैं और शायद एप्स्टीन फाइल में कुछ ऐसा है जिससे मोदी बुरी तरह डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने भारत को ‘नरक’ कहा और मोदी का करियर चौपट करने की धमकी दी, फिर भी प्रधानमंत्री उनके सामने मौन बने हुए हैं।

संवेदनहीनता पर प्रहार

आप सांसद ने कहा कि जब देश अपने तीन नागरिकों की चिताओं के सामने रो रहा था, तब प्रधानमंत्री मोदी ट्रम्प को सरकार के 12 साल पूरे होने की बधाई के लिए धन्यवाद दे रहे थे। यह एक “दब्बू और कायर” नेतृत्व की निशानी है।

संजय सिंह ने अंत में देशवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री से सवाल पूछें कि आखिर वह ट्रम्प के सामने भारत का पक्ष मजबूती से कब रखेंगे और देश के सम्मान को गिरवी रखना कब बंद करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed