राजस्थान समेत देश के नौ राज्यों में बारिश घटी, पहलगाम में बादल फटने से आई बाढ़
नई दिल्ली: देश के करीब 70 फीसदी हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रुकने से मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से कुल 440 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मेघालय में बहुत ज्यादा बारिश हुई। पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रयागराज-ऋषिकेश से तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गंगा का पानी डेंजर मार्क से सिर्फ 1.10 मीटर नीचे बह रहा है, जिससे परमार्थ निकेतन का गंगा आरती स्थल डूब गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदी से दूर रहने और घाटों पर स्नान न करने की अपील की है।
Rishikesh, Uttarakhand: The Ganga River is flowing just 1.10 metres below the warning level following heavy rainfall in the hilly regions, submerging the Parmarth Niketan aarti venue. The administration has urged people to stay away from the river and avoid bathing at the ghats… pic.twitter.com/dqSsZ7X8JL
— IANS (@ians_india) July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के गेट खोले गए
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी का वॉटर लेवल बढ़ गया। जिसके बाद सलाल डैम के कई गेट खोल दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि बांध में पानी ज्यादा होने के कारण जलस्तर नियंत्रित रखने और सुरक्षा के लिए गेट खोलकर धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है।
#WATCH | Jammu & Kashmir | Multiple spillway gates of the Salal Dam in Reasi district were opened following a sharp rise in water inflow into the Chenab River after heavy rainfall in the upper catchment areas. The controlled release of water is being carried out to regulate the… pic.twitter.com/5wxD3y9faF
— ANI (@ANI) July 12, 2026
पहलगाम में बादल फटने से आई बाढ़
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया।
VIDEO | Jammu and Kashmir: Pahalgam cloudburst that triggered flash floods, washes away section of a road. Rescue operations underway by army, police and BSF. pic.twitter.com/BteRfieAXz
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ेगा तापमान
बारिश की वापसी के लिए नए सिस्टम का इंतजारमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। फिलहाल अगले कई दिनों तक लोगों को तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
12 जुलाई- राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
13 जुलाई- छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।



Post Comment