लखनऊ समेत 5 जिलों में हुई बारिश, 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी

लखनऊ समेत 5 जिलों में हुई बारिश, 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह लखनऊ, बिजनौर सहित 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश हुई, बिजली कड़की और बादल भी गरजे। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई।

इसके अलावा, कानपुर-वाराणसी समेत बाकी जिलों में तेज धूप है। दिन चढ़ने के साथ उमा बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी 70 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तेज धूप की वजह से गर्म हवाएं चलेंगी।

लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह 22 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है।

21 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

17 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर एवं आस पास के क्षेत्र।

अगले 5 दिन का मौसम  

  • 6 जून: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। हवा में नमी रहेगी, जिससे तापमान स्थिर रहेगा। लू नहीं चलेगी।
  • 7 जून: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आंधी-बारिश का सिलसिला थमेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
  • 8 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
  • 9 जून: पूवी और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी पड़ेगी। धूप की तपिश बढ़ेगी। लू से राहत बरकरार रहेगी।
  • 10 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप और उमस की स्थिति बनेगी।

Post Comment

You May Have Missed