लखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट; प्रयागराज में घाट डूबे, बलिया में मकान ढहा

लखनऊ समेत 25 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट; प्रयागराज में घाट डूबे, बलिया में मकान ढहा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर और बरेली सहित 25 शहरों में बारिश हो रही है। इसके अलावा, ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। आगरा में दिन में अंधेरा छा गया। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 31 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इधर, प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी किनारे कटान हो रहा है। एक मकान 5 सेकेंड में नदी में समा गया। लखीमपुर में शारदा नदी के कटान में एक घर समा गया। गनीमत रही कि उस वक्त अंदर कोई नहीं था।

कानपुर में चेतावनी स्‍तर तक चहुंची गंगा

कानपुर में गंगा चेतावनी स्तर तक पहुंच गई है। प्रशासन ने नदी में बोटिंग पर रोक लगा दी है। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। प्रयागराज संगम पर अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

इससे पहले, शनिवार को बरेली, आगरा समेत 25 शहरों में बारिश हुई। गोरखपुर में 6 घंटे में 110 मिमी. बारिश हुई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। घरों में बारिश का पानी घुस गया। जिला अस्पताल की OPD में पानी भर गया। बरसाती पानी से भरे गड्‌ढे में डूबकर लड़के की मौत हो गई।

24 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और बादलों के सिस्टम के झारखंड की तरफ बढ़ने की वजह से कारण मानसून की हवाएं अब यूपी की तरफ मुड़ गई हैं। इस वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

यूपी के सभी 75 शहरों में बारिश का अलर्ट

गरज-चमक के साथ भारी बारिश

गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर।

बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर।

रिमझिम बारिश

झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज,, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, गौतमबुद्ध नगर।

बूंदाबांदी

एटा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा।

Post Comment

You May Have Missed