लखनऊ में अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्ट, बाराबंकी-हरदोई समेत 5 जिलों में छाए बादल

लखनऊ में अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्ट, बाराबंकी-हरदोई समेत 5 जिलों में छाए बादल

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में सोमवार को ज्यादातर जिलों में सोमवार के दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हवा की रफ्तार कम होने से उमस महसूस हुई। हालांकि, 10 बजते-बजते मौसम बदल गया। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई सहित 5 जिलों में बादल छाए गए। ठंडी हवाएं चलने लगी।

इससे पहले, जालौन में सुबह 8.30 बजे झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ में अगले 3 घंटे में बिजली चमकने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मोबाइल पर भेजे गए अलर्ट में मध्यम दर्जे की बारिश और आंधी चलने के आसार जताए गए हैं। हवा की रफ्तार 70 किमी./घंटे तक पहुंच सकती है।

24 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री

IMD के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। 11 जून के बाद प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मानसून 24 जून तक प्रदेश में एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा। मानसून आमतौर पर 18-20 जून के बीच यूपी पहुंचता है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C या इससे ज्यादा रहा। बांदा-झांसी सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। झुलसाने वाली धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

3-4 दिनों में प्री-मानसून की बारिश

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्री-मानसून की बारिश अभी शुरू नहीं हुई है, इसलिए गर्मी पड़ रही है। लू के हालात बन रहे हैं। 3-4 दिनों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश का नया दौर शुरू होगा।

अगले 5 दिन का मौसम

9 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू का दौर शुरू होगा।

10 जून: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। लू भी चलेगी।

11 जून: पूरे प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में लू चलेगी।

12 जून: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

13 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश के आसार हैं। पारा 3-4°C तक लुढ़क सकता है।

Post Comment

You May Have Missed