राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल गांधी ने PM मोदी को चिट्‌ठी लिखी, चुप्‍पी तोड़ने की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल गांधी ने PM मोदी को चिट्‌ठी लिखी, चुप्‍पी तोड़ने की मांग

अयोध्‍या: भगवान श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। खातों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि हर भक्त जान सके कि चढ़ावे का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ। जांच में जो भी जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय हो।

शनिवार को लिखी चिट्‌ठी रविवार को सामने आई। उन्होंने पीएम मोदी से कहा- “आपने संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति पूरी तरह से सरकार ने की। यह बात जगजाहिर है कि ट्रस्ट के सदस्य RSS, VHP और उसके सहयोगियों से जुड़े हैं। पूर्व महासचिव भी आपके करीबी थे। ऐसे में आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं है। जवाबदेही सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है। सरकार और ट्रस्ट की साख इसी बात पर टिकी है।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल गांधी ने PM मोदी को चिट्‌ठी लिखी, चुप्‍पी तोड़ने की मांग

आरोपियों की कस्‍टडी का आज आखिरी दिन

इधर, आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष की पुलिस कस्टडी का आज आखिरी दिन है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को जिला जेल से अपने साथ 39 घंटे की रिमांड पर ले गई थी। पुलिसकर्मी रात 11 बजे तक SOG ऑफिस में ही मौजूद रहे। आरोपियों को कहीं और नहीं ले जाया गया।

टिन्नू, पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपये और मनीष के घर से 2 लाख रुपये बरामद किए थे। इससे पहले पुलिस 6 अन्य आरोपियो अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है।

Previous post

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने जताया बागी सांसदों के मीटिंग में आने का विरोध

Next post

सीएम योगी ने की परिवार से मुलाकात, बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, पांच लाख की मदद

Post Comment

You May Have Missed