राहुल गांधी बोले- RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार, भाजपा बोली- माफी मांगें
अमेठी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी और रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार (20 मई) को कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।
कांग्रेस सांसद ने कहा, अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।
टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो
इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। मैं कहता हूं कि जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी। उन्होंने नहीं की। अब मेलोनी के साथ वीडियो बना रहे हैं। मजाक चल रहा है।
#WATCH | अमेठी, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "युवा डिप्रेशन में हैं, NEET का पेपर रद्द हो गया, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, गैस नहीं है, महंगाई बढ़ती जा रही है और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया… pic.twitter.com/IBchkr2Jtw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
कांग्रेस नेता ने कहा कि आप सबके हाथ बांध दिए। पहले मेहनत करते थे, फैक्ट्रियों में काम करते थे, पब्लिक सेक्टर में काम करते थे, ये हिंदुस्तान की स्ट्रेंथ थी। इन्होंने इन सबको खत्म कर दिया है। अब भी मैं इनसे कह रहा हूं, टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो।
RSS के लोग सुन लो- मैं माफी नहीं मांगूंगा
राहुल गांधी ने कहा कि RSS के लोग सुन लो। आप लोगों ने कहा- माफी मांगो। मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। इन लोगों ने संविधान को बदलकर रख दिया है।
अमेठी में राहुल गांधी ने कहा कि आपके सांसद किशोरी लाल ने बड़ा इमोशनल और अच्छा भाषण दिया। अमेठी मेरी भी कर्मभूमि है। आपने मेरी मां, पिता, बहन और मुझे प्यार और इज्जत दी है। ये मैं कभी नहीं भूलंगा। हमारा पारिवारिक रिश्ता है। सालों पुराना रिश्ता है। प्यार का रिश्ता है। राजनीति बाद में आती है। आप लोग जो मुझसे चाहेंगे, जो ऑर्डर देंगे, मैं वो आपको देने को तैयार हूं।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया।
देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, जनता को झटका लगने वाला है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं।
सच यही है कि नरेंद्र मोदी को जनता की कोई फिक्र नहीं है।
📍 उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/mnErUNeTKM
— Congress (@INCIndia) May 20, 2026
आपका दोस्त हिंदुस्तान का तेल बाहर सप्लाई कर रहा है…
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपका दोस्त अंबानी हिंदुस्तान का तेल आज भी बाहर सप्लाई कर रहा है। करोड़ों रुपये का तेल आज भी हिंदुस्तान से बाहर जा रहा है। ये तेल हिंदुस्तान को चाहिए, ये तेल हमारे लोगों को चाहिए। वो तेल आप हिंदुस्तान की जनता को दिलवाइए।
अमेठी में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी ने जाते-जाते दोबारा माइक पकड़ा और कहा कि अगली बार आऊंगा तो प्रियंका को लेकर आऊंगा।
भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, कहा- आप भारतीय राजनीति के राहु
राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और… pic.twitter.com/rbQN5448ei
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी निराश हैं। सत्ता ना मिलने के कारण निराशा है। वे मोदी जी को गाली नहीं दे रहे हैं देश को गाली दे रहे हैं। वो निराशा में निकल रहा है। पूरी दुनिया केवल नरेंद्र मोदी ही ऐसे… pic.twitter.com/NFxF3PgObf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा– राहुल गांधी ‘कन्फ्यूज नेता’ हैं
योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ने उन्हें विकास की उम्मीद के साथ सांसद चुना था, लेकिन वह जनता के भरोसे का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक “कन्फ्यूज राजनेता” हैं, जो रायबरेली को सेवा के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने का मैदान समझते हैं।
रायबरेली की जनता अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करती। लोग उनकी यात्राओं को विकास कार्यों के बजाय सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने की कोशिश के रूप में देखते हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था।
डिप्टी सीएम बोले- राहुल का बयान अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता
देश के यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान निरंतर बढ़ रहा है।
आज हम वैश्विक स्तर पर भारत की नई पहचान के साथ खड़े हैं। अनेकों देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा रहा…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 20, 2026
यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले– टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरदार, राष्ट्रभक्तों को कहते गद्दार
टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरदार, राष्ट्रभक्तों को कहते हैं गद्दार!
सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगने वाले आज राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक संघ पर सवाल उठा रहे हैं!
गद्दारी वो थी, जब देशविरोधी ताकतों के समर्थन में आधी रात को अदालतें खुलवाई गईं।
गद्दारी वो थी जब यासीन मलिक…— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) May 20, 2026
योगी बोले– कांग्रेस के ‘युवराज’ देश से माफी मांगें
विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के 'युवराज' की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 20, 2026
LJP सांसद अरुण भारती बोले- राहुल देश का मजाक उड़ा रहे
राहुल गांधी के बयान पर LJP(R) सांसद अरुण भारती ने कहा, प्रधानमंत्री जब देश के बाहर जाते हैं तो ये अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते हैं, जहां आपको भारत के भविष्य को ध्यान में रखकर अलग-अलग करार करने पड़ते है। इन चीजों का आप मजाक उड़ाएंगे तो आप देश का ही मजाक उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी जी की बुद्धिमत्ता पर ये सवाल उठना चाहिए कि जब आपके समय में आपके प्रधानमंत्री बाहर जाते थे तब क्या वे देश की बात करते थे?
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर LJP(R) सांसद अरुण भारती ने कहा, "प्रधानमंत्री जब देश के बाहर जाते हैं तो ये अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते हैं जहां आपको भारत के भविष्य को ध्यान में रखकर अलग-अलग करार करने पड़ते है। इन चीजों का आप मजाक उड़ाएंगे तो… pic.twitter.com/PwPFlNT4MZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज बोले– राहुल 95 चुनाव हार चुके
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, हर क्षेत्र में हमारी सरकार के देखरेख में तरक्की हो रही है। आपको कम से कम जनता का फैसला तो मानना चाहिए। आप लगभग 95 चुनाव हार चुके हैं। लोकतंत्र में सबसे बड़ा जज जनता होती है और जनता आपको कदम-कदम पर हरा रही है, नकार रही है और भाजपा को ठीक मान रही है। इसलिए आज 22 से ज्यादा प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। आपको जनता का फैसला मानना चाहिए।
#WATCH चंडीगढ़: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "…हर क्षेत्र में हमारी सरकार के देखरेख में तरक्क़ी हो रही है। आपको कम से कम जनता का फैसला तो मानना चाहिए… आप लगभग 95 चुनाव हार चुके हैं। लोकतंत्र में… pic.twitter.com/pvwAlSCXyD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले– राहुल रिजेक्टेड माल हैं
मागच्या वेळी मी राहुल गांधींना Rejected माल बोललो तर पवारांना लय झोंबले,मग राग आला तर आला पवारांना पण पुन्हा एकदा सांगतो राहुल गांधी म्हणजे Rejected Maal आहे.– देवेंद्र फडणवीस
पवार साहेब मोठे नेते होतात तुम्ही राज्याचे,कुठेही बोलून कशाला इज्जत कमी करून घेता स्वतःची… pic.twitter.com/hsOmZRUli8
— शुभम कराड (@shubham_9909) May 20, 2026
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला बोले– राहुल अपने परिवार का इतिहास देख लें
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी ने OBC समाज, गरीब समाज से आने वाले प्रधानमंत्री के लिए की है, उन्हें गद्दार कहा वह दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे हैं। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "…जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी ने OBC समाज, गरीब समाज से आने वाले प्रधानमंत्री के लिए की है, उन्हें गद्दार कहा वह दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे हैं। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात… https://t.co/Wb8GhVUCut pic.twitter.com/EIqKdtl7ji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
उन्होंने कई गालियां दी हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री OBC, गरीब समाज से आते हैं, इसलिए उन्हें बार-बार गाली देने का काम ये लोग करते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जहां तक गद्दारी की बात है तो राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देख लें, हर क्षण गद्दारी करने का काम किसने किया है?
राहुल ने X पर लिखा- मोदी इटली में टॉफी बांट रहे
राहुल ने लिखा- आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026



Post Comment