UP में पोस्‍टर वार, सपा के खिलाफ कई शहरों में लगे ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ खिले पोस्टर

UP में पोस्‍टर वार, सपा के खिलाफ कई शहरों में लगे 'दिल में बाबर, मुंह में राम...' खिले पोस्टर

लखनऊ: लखनऊ, बाराबंकी, मथुरा, वृंदावन और अयोध्‍या समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह एक विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया। इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुस्लिम टोपी में दर्शाया गया था, जिस पर आपत्तिजनक नारे भी लिखे थे। सपा के खिलाफ रातों-रात ये पोस्टर वॉर शुरू हो गई है।

UP में पोस्‍टर वार, सपा के खिलाफ कई शहरों में लगे 'दिल में बाबर, मुंह में राम...' खिले पोस्टर

जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। आज सुबह करीब 7 बजे सामने गोवर्धन चौराहे के निकट लोगों ने अखिलेश व उनके पिता मुलायम सिंह के सिर पर मुस्लिम टोपी लगे हुए बैनर देख लोगों ने इस बैनर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

सपा जिलाध्‍यक्ष बोले- कार्रवाई की मांग की जाएगी

इस तरह के चित्रण और नारों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा कि मथुरा, आयोध्या और बाराबंकी में यह पोस्टर वॉर शुरू हुई है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Previous post

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, पूछा- सरकार कैसे रोकेगी लड़का-लड़की को भागने से?

Next post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का नाम वेबसाइट से हटा, अमिताभ ठाकुर ने किया CEO के लिए अप्लाई

Post Comment

You May Have Missed