घर से भागे सपा विधायक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, कानपुर में थे नजरबंद
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को कानपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक ने फूलबाग में समर्थकों के साथ सत्याग्रह करने का ऐलान किया था। बुधवार सुबह 11 बजे ही पुलिस उनके काकादेव स्थित घर में पहुंच गई। घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी।
इस बीच, विधायक और समर्थक जबरन बैरिकेडिंग हटाकर फूलबाग जाने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते धक्का-मुक्की होने लगी। मौका पाकर विधायक बैरिकेडिंग हटाकर दौड़ पड़े। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उन्हें रोक लिया और वापस घर ले आई। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी को उठाकर बसों में भरा और ईको गार्डन भेज दिया।

हम देख रहे यूपी सरकार का काम
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश से हैं। हम UP सरकार का काम देख रहे हैं। यह किसकी जवाबदेही है? सरकार की जवाबदेही थी। ऐसा लगता है कि उनकी क्षमता अकाउंट भरने तक ही सीमित है। जवाबदेही क्या है? अकाउंट भरने की उनकी क्षमता ही उनकी जवाबदेही लगती है।

इधर, सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में 3 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया।



Post Comment