PM Modi in Malaysia: भारतीय समुदायों के बीच बोले पीएम -भारत-मलेशिया की सफलता…

PM Modi in Malaysia: भारतीय समुदायों के बीच बोले पीएम -भारत-मलेशिया की सफलता...

PM Modi in Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे हैं। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उन्हें लेने खुद वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को अपनी ही कार में बैठा यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने मलेशिया आकर अपना वादा पूरा किया। मलेशिया में भारत के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उन्होंने कहा कि 2026 का मेरा पहला दौरा मलेशिया का हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय फिल्में और तमिल गाने यहां काफी लोकप्रिय हैं। मन की बात में भी मैंने मलेशिया का जिक्र किया। मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषा में पढ़ाई होती है। भारत और मलेशिया की संस्कृति बहुत पुरानी है। उन्होंने कहा कि तमिल की संस्कृति ग्लोबल है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन, हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर और हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई दिग्गज नेता तमिलनाडु से आते हैं।

मलेशिया के साथ हमारे संबंध नई ऊंचाई पर

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता अब नई ऊंचाई पर है। अभी पिछले साल मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम जब नई दिल्ली आए थे। भारत और मलेशिया ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बेहद मजबूत किया। भारत की सफलता ही मलेशिया की सफलता है। दोनों देशों एक दूसरे की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-मलेशिया की सफलता ही एशिया की सफलता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है। भारत ने पिछले एक दशक में अप्रत्याशित विकास किया है। एयरपोर्ट से लेकर आधुनिक वंदेभारत के ट्रेनों के विकास तक में भारत ने ग्रोथ किया। कार्यक्रम स्थल पर मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-इकोसिस्टम बनाने वाला है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बनने वाला है।

भारत ने कई देशों के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत ने यूएई से लेकर, ओमान, न्यूजीलैंड, यूरेशिया, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में विश्वसनीय व्यापार साझेदार बन गया है। भरोसा भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा कि विकसित भारत बना कर रहेंगे कि नहीं रहेंगे। अपने सपनों को साकार करेंगे या नहीं करेंगे। हम संकल्पों को सिद्ध करके रहेंगा या नहीं। इस पर लोगों ने उनकी हां में हां मिलाया। उन्होंने कहा कि अप्रवासीय भारतीय हमारे लिए बड़ी पूंजी हैं।

Post Comment

You May Have Missed