IIM लखनऊ में इंटर पास छात्रों को मौका, AI और बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स शुरू

IIM लखनऊ में इंटर पास छात्रों को मौका, AI और बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स शुरू

लखनऊ: आईआईएम लखनऊ ने 12वीं पास छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिजनेस एनालिटिक्स में बैचलर ऑफ साइंस (BS) प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि छात्र तीन वर्ष का BS कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद टेक-एमबीए (Tech-MBA) कार्यक्रम में प्रवेश लेकर डुअल डिग्री हासिल कर सकेंगे। संस्थान के अनुसार, पहले बैच में कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का 2025 या 2026 में 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों को JEE एडवांस 2026 क्वालिफाई करना होगा। चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और JEE Advanced स्कोर के आधार पर किया जाएगा। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार 5% अंकों की छूट मिलेगी।

AI और मैनेजमेंट का अनोखा मिश्रण

IIM लखनऊ का यह कार्यक्रम AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट को एक साथ जोड़ता है। छात्रों को डेटा वेयरहाउसिंग, डेटा इंजीनियरिंग, बिग डेटा कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, डीप लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और रिस्पॉन्सिबल AI जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।

संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी होगी। जरूरत पड़ने पर दूसरी सूची 23 जुलाई और तीसरी सूची 3 अगस्त को जारी की जाएगी। चयनित छात्रों की रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त को होगा, जबकि शैक्षणिक सत्र 18 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

नई प्रोग्राम स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद

IIM लखनऊ के निदेशक प्रो.एमपी गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और AI आधारित भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा। इस प्रोग्राम से तकनीक, एनालिटिक्स और प्रबंधन शिक्षा को एक मंच पर लाया जा सकेगा।

Post Comment

You May Have Missed