लखनऊ में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे अभिजीत दीपके

लखनऊ में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे अभिजीत दीपके

लखनऊ: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार यानी आज राजधानी के इको गार्डन में प्रदर्शन कर रही है। सैकड़ों छात्र और समर्थक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गार्डन में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), पीएसी और लोकल पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके गुरुवार रात 2:20 बजे ही लखनऊ पहुंच गए थे। उन्होंने टीम इंडिया की टी-शर्ट पहन रखी थी। अमौसी एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा, हम दिल्ली और पुणे की तरह ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। हम कहीं से कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। बस लोकतंत्र में अपनी बात रख रहे हैं, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति

लखनऊ पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। इस प्रदर्शन को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ऑर्गनाइज कर रही है। इससे पहले CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर और 11 जून को पुणे में प्रदर्शन किया था।

एग्जामपुर कोचिंग संचालक की एंट्री

धरना स्थल इको गार्डन में छात्र ग्रुप में एंट्री कर रहे हैं। एक ग्रुप ने गार्डन में एंट्री की। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप एग्जामपुर नाम की कोचिंग संस्था का है। एग्जामपुर कोचिंग के संचालक विवेक कुमार (बुलंदशहर) ने लखनऊ कमिश्नरेट से प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। विवेक कुमार के साथ चल रहे युवाओं ने इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। एग्जामपुर कोचिंग और AISA के प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके सपोर्ट करेंगे।

कॉकरोच बना युवक बोला- ऐसा प्रोटेस्ट वाजिब है

कॉकरोच बने एक युवक ने कहा, मुझे यहां छात्रों के धरना का पता चला तो आया। मैंने दिल्ली प्रोटेस्ट भी कवर किया था। जो सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रोटेस्ट होगा, वह सब वाजिब है। अब समाज के सब लोग जगेंगे। अपने लिए लड़ने की जरूरत है। अपने लिए लड़ने की जरूरत है। हमारे खिलाफ जो भी भ्रष्टाचार होगा, उसके खिलाफ बोलना होगा।

प्रशासन को अनुमति देना मजबूरी: AISA लखनऊ प्रेसिडेंट

AISA लखनऊ के प्रेसिडेंट शांतम ने कहा कि प्रशासन और लोकल इंटेलिजेंस को लिखित में प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। प्रदर्शन की अनुमति देना प्रशासन की मजबूरी है। यहां तोड़फोड़ होती, पुलिस से झड़प होती तो निश्चित रूप से सरकार को नुकसान होता।

डीसीपी सेंट्रल के ऑफिस से 6 घंटे की अनुमति जारी

लखनऊ में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे अभिजीत दीपके

Post Comment

You May Have Missed