Monsoon 2026: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: केरल में भारी बारिश, तमिलनाडु में 9 जून तक अलर्ट

Monsoon in UP: आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। IMD ने शनिवार को केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड में ट्रेकिंग, पहाड़ी सड़कों पर रात्रिकालीन यात्रा और खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के अलावा पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में आंधीतूफान का खतरा

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी

आईएमडी ने तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, केरल-कर्नाटक तट, लक्षद्वीप और मालदीव क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसी कारण 9 जून तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Post Comment

You May Have Missed