CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने दी अनुमति
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी प्रोटेस्ट में शामिल हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध करना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से वह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। अनुमति मिलने पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहीं अभिजीत से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी मिल गई।
अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट पर बताया कि पुलिस ने धरना प्रदर्शन की अनुमति दे दी है और सभी लोग जंतर-मंतर पर जुटेंगे। अभिजीत के कहे अनुसार उनके समर्थक सुबह से ही संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचने लगे थे। हालांकि, उन्हें आसानी से प्रदर्शन की अनुमति मिल गई। उन्होंने पहले अपने सपोर्टर्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया था, लेकिन बाद में समर्थकों से जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि स्टूडेंट्स से सही अंडरटेकिंग लेने के बाद उन्हें परमिशन देने का फैसला किया गया है। सभी जिलों, खासकर नॉर्थ, सेंट्रल, साउथईस्ट, साउथवेस्ट, से कहा गया है कि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने आ रहे सभी स्टूडेंट्स को आसानी से सुविधा दें। नई दिल्ली जिले में करीब 2,000 लोग तैनात किए जाएंगे। उन सभी को प्रोटेस्टर्स से टकराव से बचने का निर्देश दिया गया है। जिले को 12 जोन में बांटा जाएगा, जिनमें से हर जोन का हेड एक डीसीपी-रैंक का ऑफिसर होगा। दिल्ली पुलिस ने सभी डिस्ट्रिक्ट और यूनिट डीसीपी को एक इंटरनल कम्युनिकेशन जारी किया है, जिसमें उन्हें शनिवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी भीड़, ट्रैफिक में रुकावट और लॉ-एंड-ऑर्डर की दिक्कतों के बारे में अलर्ट किया गया है।



Post Comment