लखनऊ में चार मंजिला सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, डिप्टी सीएम मौके पर पहुंचे
लखनऊ: राजधानी के हजरतगंज में मंजिला सरकारी बिल्डिंग में सोमवार सुबह 9:53 बजे आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुआं 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा है। दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज के जवाहर भवन की है। यह विधानसभा से केवल 2 किमी दूर है। जानकारी के अनुसार चौथी मंजिल पर राज्य कर्मचारी के इलाज के लिए अंग्रेजी और होम्योपैथिक डॉक्टरों की टीम बैठती है। कैंटीन से आग शुरू हुई थी। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख जी. और जॉइंट सीपी बबलू कुमार भी पहुंचे।
डिप्टी सीएम बोले- बिल्डिंग जर्जर है तो विकल्प निकालेंगे
मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौथी मंजिल पर आग लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। छज्जे का एक हिस्सा गिरने पर उन्होंने कहा कि उसे PWD को निर्देशित कर जांच कराएंगे। अगर बिल्डिंग जर्जर है तो इसका विकल्प निकालेंगे।
लखनऊ में 10 मंजिला सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग, 2 किमी दूर से धुआं दिख रहा
हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में लगी भीषण आग, 6 गाड़ियों बुझाने में जुटीं, किसी के हताहत की खबर नहीं#Lucknow #LucknowFire #LucknowNews #JawaharBhawan #FIREinUP #UPNews #viralvídeo #BrajeshPathak pic.twitter.com/fTCED1dBGq
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) July 20, 2026
PWD के चौकीदार बोले- ट्रेजरी का ऑफिस है
बिल्डिंग में ही PWD के ऑफिस में चौकीदार के पद पर कार्यरत सूरज ने बताया कि अच्छा हुआ कि सुबह आग लगी। उस समय ज्यादा लोग आए नहीं थे। चौथे फ्लोर पर ट्रेजरी का ऑफिस है। उसी के कैंटीन में आग लग गई थी। छज्जा भी गिर गया है। इतना अच्छा रहा कि उस समय नीचे कोई आदमी मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना होती।



Post Comment