लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं बुझी; 50 घर कराए गए खाली

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं बुझी; 50 घर कराए गए खाली

लखनऊ: राजधानी के एक कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार दिख रहा है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीन आग बुझाने में लगी हुई हैं। राहत कार्य के दौरान करीब छह घंटे बाद आग दोबारा तेजी से भड़क गई। पुलिस ने एहतियातन पास की कॉलोनी-मोहल्ले के करीब 50 घरों को खाली करा लिया है। कोल्ड स्टोरेज चिनहट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बना हुआ है।

करीब 35 साल पुराने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में फिलहाल हल्दी, मिर्च सहित किराने का सामान रखा जाता है। स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मिर्च-मसाले के धुएं से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। वे पहले अंदर जाने वाले थे, जब सब मिर्च के झार से खांसने लगे तो बाहर आ गए। टिन शेड के ऊपर और हाईड्रोलिक मशीन से रेस्क्यू जारी रखा।

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं बुझी; 50 घर कराए गए खाली

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं बुझी; 50 घर कराए गए खाली

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं बुझी; 50 घर कराए गए खाली

कोल्ड स्टोरेज के पीछे की कॉलोनी से लोगों को बाहर किया

जिस जगह कोल्ड स्टोरेज है, वहां उसे करीब दोनों तरफ 25 फीट दूरी से घेरकर बाउंड्री बनी है। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बीचोंबीच है। इसके चलते कोई घर सटा हुआ नहीं है। एहतियात के तौर पर कोल्ड स्टोरेज के पीछे की कॉलोनी से लोगों को बाहर कर दिया गया। ताकि, मिर्च का धुआं घर में भरे तो किसी को कोई दिक्कत न हो।

पुलिस टीम ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा दिया। मौके पर राहत कार्य जारी है। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। सुबह के समय टहलने निकले लोगों ने धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें दिखने लगीं।

Post Comment

You May Have Missed