Lucknow News: ABVP का फूटा गुस्सा, विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे, जानिए मामला

Lucknow News: ABVP का फूटा गुस्सा, विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे, जानिए मामला

Lucknow News: श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में रविवार को हुए पुलिस लाठीचार्ज ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। लॉ (एलएलबी) कोर्स की मान्यता और यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई ने स्थिति को और जटिल बना दिया। इसके बाद, छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय और विधानसभा के बाहर उग्र प्रदर्शन किए, जिसमें पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की निजी गाड़ी पर हमला और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर फर्जी डिग्री देने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

क्या है पूरा मामला

बाराबंकी के गदिया क्षेत्र में स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में रविवार को छात्रों ने लॉ डिग्री की मान्यता और यूनिवर्सिटी प्रशासन की कथित अवैध फीस वसूली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी 2021 से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की मान्यता के बिना एलएलबी कोर्स संचालित कर रही है, जिससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब बाराबंकी के स्थानीय सिटी CO और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। छात्रों का दावा है कि कुछ स्थानीय गुंडों और अराजक तत्वों ने भीड़ में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने बिना चेतावनी के लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में 20 से अधिक छात्र घायल हुए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन

लाठीचार्ज की घटना के बाद, सोमवार को छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और विधानसभा के गेट नंबर-1 पर सैकड़ों छात्रों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र पुलिस की गाड़ियों पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खींचकर इको गार्डन ले जाकर हिरासत में लिया।

Post Comment

You May Have Missed