Chandra Grahan 2025: इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे करेगा प्रभावित
Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर 2025 की रात में 10 बजे से शुरू होगा और देर रात एक बजकर 26 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। कहते हैं ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है उस राशि-नक्षत्र के लोगों को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
कुंभ वालों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका खूब नाम होगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र वालों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के लोगों के लिए शुभ रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के शुभ योग हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। वाद-विवाद में फंसने से बचें।



Post Comment