Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, निदेशक ने दिलाई अग्नि सुरक्षा की शपथ

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, निदेशक ने दिलाई अग्नि सुरक्षा की शपथ

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह अस्पताल परिसर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत फायर सेफ्टी शपथ, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, फायर सेफ्टी जागरूकता सत्र, तकनीक का प्रशिक्षण, इवैक्यूएशन एवं असेम्बली पॉइंट की जानकारी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, मरीजों की सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं समन्वित कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। ड्रिल के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, इवैक्यूएशन प्रक्रिया एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का प्रदर्शन किया गया।

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, निदेशक ने दिलाई अग्नि सुरक्षा की शपथ

प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन क्षमता होती है और अधिक सुदृढ़: निदेशक

निदेशक डॉ. कविता आर्य द्वारा सभी को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है तथा नियमित प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक सुदृढ़ होती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने सभी से सतर्कता एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन की अपील की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ती है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Previous post

बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष समेत चार विधायक बने मंत्री बने

Next post

UP News: ओरल हाइजीन के बारे में जानेंगे मदरसा छात्र, उपलब्ध कराई जाएंगी निःशुल्क डेंटल किट

Post Comment

You May Have Missed