Lucknow: लखनऊ में कांग्रेस ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सरकार को घेरा। सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की मंशा साफ नहीं है। सत्ता की लालच में महिलाओं का इस्तेमाल करने की साजिश की जा रही थी। इसका कांग्रेस ने पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की हितैषी रही है। भाजपा का झूठ जनता समझती है। कांग्रेस ने पहली बार पंचायत में महिला आरक्षण दिया। लेकिन, भाजपा जल्दबाजी में महिला बिल के नाम पर जनता को धोखा देना चाहती है।
सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि कांग्रेस इस पर सार्वजनिक चर्चा चाहती है। भाजपा की प्रलोभन की नीति उजागर हो चुकी है। महिला बिल के जरिये देश को तोड़ने की साजिश थी। इसका कांग्रेस ने पर्दाफाश कर दिया। वहीं आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी में 2027 में चुनाव है। जरा भी नैतिकता है तो यूपी विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें। कहें कि पहले यूपी विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पास कराए। कांग्रेस समर्थन करेगी। इस मौके पर मनीष हिंदवी, सचिन रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।