Lucknow: सरेआम मारी गई बीजेपी नेता को गोली, देखें वारदात का खौफनाक VIDEO

Lucknow: सरेआम मारी गई बीजेपी नेता को गोली, देखें वारदात का खौफनाक VIDEO

Lucknow: मेहंदीगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बीजेपी युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी पर शनिवार देर रात फायरिंग की. आरोपी वैभव वाजपेयी ने उन पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सरेआम हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घायल नेता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें आरोपी चेतन को गोली मारते हुए नजर आ रहा है.

CCTV में गोली मारकर भागता दिखा हमलावर, वीडियो वायरल

सीसीटीवी वीडियो में भाजपा नेता चेतन पर गोली चलाने के बाद वैभव वाजपेयी भागता हुआ नजर आ रहा है. परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया. घायल बीजेपी नेता की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट मौके पर पहुंची. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि अब तक की छानबीन में यह सामने आया है कि कुछ समय पहले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को लेकर चेतन और वैभव के बीच विवाद व मारपीट हुई थी. उसी रंजिश में वैभव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर साथी और असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Post Comment

You May Have Missed