Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत
Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फरधान थाना क्षेत्र के कैमासुर गांव में एक बरात से लौटकर अपने गांव बसरा जा रहे थे, तभी लखनापुर चौराहे के पास यह हादसा हो गया। कार ने दो बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।



Post Comment