JK: पुंछ में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर (JK) के पुंछ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि रविवार को भी यहां भूस्खलन हुआ था। बीजेपी जम्मू कश्मीर अध्यक्ष रवींद्र रैना ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि पुंछ में खतरनाक लैंडस्लाइड के कारण एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार फंस गया। इस घटना में छह से सात लोगों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने सात मौतों की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था।
शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालातों के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस वजह से सीएम उमर अब्दुल्ला को अपनी दिल्ली दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा।
रवींद्र रैना ने जताया दुख
रवींद्र रैना ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जम्मू और कश्मीर के पुंछ के लोरान इलाके से दिल दहला देने वाली और बहुत बुरी खबर आ रही है, जहां एक खतरनाक लैंडस्लाइड की वजह से एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार फंस गया। दुख की बात है कि इस भयानक घटना में छह से सात लोगों की मौत होने की आशंका है।”
रवींद्र रैना की पोस्ट के अनुसार घटना पुंछ के लोरान इलाके में हुई। यहां एक खतरनाक लैंडस्लाइड की वजह से एक घर में एक परिवार फंस गया। सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम चल रहा है।” उन्होंने भगवान से ऐसी भयानक प्राकृतिक आपदाओं से इंसानियत की रक्षा करने की प्रार्थना की।
Heartbreaking and deeply unfortunate news is coming from the Loran area of Poonch, Jammu & Kashmir, where a devastating landslide struck a residential house, trapping a family inside. Tragically, six to Seven people are feared to have lost their lives in this horrific incident. pic.twitter.com/NNZoHaD22q
— Ravinder Raina (@RavinderRaina) July 20, 2026



Post Comment