CJP Protest: हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई

CJP Protest: हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई

CJP Protest: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के पुरुष पुलिसकर्मियों पर लड़कियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकार पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा है, ‘यह सरकार 20 NEET छात्रों की जान लेने से संतुष्ट नहीं है। अब वे दूसरों का खून बहाने पर तुले हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है।’

ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सीजेपी नेता ने कहा कि Male पुलिस अफसर ने लड़कियों पर लाठी चार्ज किया है। यह सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। इस सरकार की वजह से 20 से ज्यादा बच्चों ने आत्महत्या की है, लेकिन यह सरकार चाहती है, कि और बच्चों का खून बहाया जाए। इसके अलावा सीजेपी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा है कि अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और गीतांजलि (सोनम वांगचुक की पत्नी) अभी भी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। वह सभी अभी केरल हाउस के सामने हैं। यह शांतिपूर्ण विरोध खत्म नहीं हो रहा है।

सीजेपी का पोस्टहमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई

एक पोस्ट में सीजेपी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के हवाले से सरकार पर आड़े हाथों लिया है। इसमें सीजेपी ने कहा हैकि हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई। हमने किताब उठाई। उन्होंने आंसू गैस चलाई। हमने संविधान दिखाया, उन्होंने तानाशाही चलाई। आज का दिन इस बात के लिए याद किया जाएगा, कि कैसे दिल्ली पुलिस ने संसद में अपने आकाओं की तरफ से मासूम स्टूडेंट्स को बेरहमी से पीटा है।

Post Comment

You May Have Missed