Jagadguru Paramhans Acharya: ‘जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे’
Jagadguru Paramhans Acharya: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब इस पर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भी प्रतिक्रिया देकर विवाद को हवा दे दी है। उन्होंने नितेश राणे के बयान का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर आमिर खान को मारने वाले को 5 करोड़ रुपये के इनाम तक की घोषणा कर दी है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं। इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नितेश राणे ने जो कहा है वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है। ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए।
‘जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे’
उन्होंने कहा, ये समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं। मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं। जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे। इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
Ayodhya, Uttar Pradesh: On Maharashtra Minister Nitesh Rane calling actor Aamir Khan the 'brand ambassador of love jihad,' Jagadguru Paramhans Acharya, Peethadheeshwar of Tapasvi Chhawani, says, "Given that Aamir Khan has married three times, and all three marriages were to Hindu… pic.twitter.com/HXUKFU5bme
— IANS (@ians_india) July 14, 2026



Post Comment