Amit Shah and CM Yogi: गृह मंत्री और सीएम योगी की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?
Amit Shah and CM Yogi: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।



Post Comment