उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Dara Singh Chauhan, Dara Singh Chauhan in Gonda, Gonda News, Prison Minister Dara Singh, UP Jail, UP News, UP Prison Minister, Yogi Government, कारागार मंत्री दारा सिंह, गोंडा में दारा सिंह चौहान, दारा सिंह चौहान, यूपी कारागार मंत्री, यूपी जेल, योगी सरकार, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
गोंडा में दारा सिंह चौहान बोले- जेलों में कम हुए 13 हजार कैदी, भविष्य में खत्म होगी भीड़ की समस्या
गोंडा: उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने गोंडा दौरे के दौरान जेलों की स्थिति पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीने में राज्य की जेलों में ओवरक्राउडिंग में उल्लेखनीय कमी आई है। जहां पहले 25-26 हजार की अतिरिक्त भीड़ थी, वहां अब 13 हजार कैदियों की संख्या कम हो गई है।
कारागार मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई जेलों का निर्माण किया जा रहा है और नए बैरक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जेलों में भीड़ की समस्या पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि जेलों में कैदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।
मिल्कीपुर में भाजपा की जीत का दावा
राजनीतिक टिप्पणियों में दारा सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की चुनौती स्वीकार नहीं कर पाए और पहले से ही हार मान चुके हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहों के बावजूद भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
वहीं, विपक्ष द्वारा सीएम योगी के विकास पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर कारागार मंत्री दारा सिंह ने कहा कि विपक्ष को जो प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास हुआ है, वह हजम नहीं हो रहा है। इन लोगों को अभी से डर सताने लगा है। इसी तरीके से अगर उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरीके से विकास में लगी हुई, लगी रहेगी तो इनकी जीत कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर हाथ को काम देने का संकल्प लिया है। अगर यह होता रहा तो 2027 में विरोधी दलों का खाता नहीं खुलेगा, इसीलिए विपक्ष के लोगों में छटपटाहट है।



Post Comment