लखनऊ-बरेली समेत 21 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, पांच हजार महिला कंडक्टर्स की होगी भर्ती

लखनऊ-बरेली समेत 21 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, पांच हजार महिला कंडक्टर्स की होगी भर्ती

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश रोडवेज में जल्‍द ही पांच हजार महिला कंडक्टर्स की भर्ती की जाएगी। संविदा की यह नियुक्तियां रोजगार मेला कैंप लगाकर भरी जाएंगी। राज्‍य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार (24 जनवरी) को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12वीं पास युवतियां इसके लिए अप्लाई कर सकेंगी।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होने या फिर एनसीसीबी प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पाने वाली अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही सीसीसी (CCC) का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

मेरिट के आधार पर रखे जाएंगे परिचालक

महिला अभ्यर्थियों का चयन 12वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान जरूरी सर्टिफिकेट होने पर 5 फीसदी का वेटेज भी दिया जाएगा। वेतन भुगतान संविदा कर्मचारियों के वेतन नियमों की दर से किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा, जिससे किसी को कोई समस्या नहीं हो। इस दौरान निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

21 शहरों में लगाया जाएगा रोजगार मेला

परिचालक पद पर भर्ती के लिए 06 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, 04 मार्च 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जाएगा।

इन शहरों में लगेंगे रोजगार मेले

  • 06 फरवरी- नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर।
  • 17 फरवरी- गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी।
  • 20 फरवरी- मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़।
  • 04 मार्च- सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्र।

Post Comment

You May Have Missed