बंगाल में पीएम मोदी बोले- TMC की निर्ममता ने मां को रुलाया, BJP के लिए मांगे वोट
बनगांव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए सभी सियासी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बनगांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘बंगाल का ये चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब इनके मुंह से मां, माटी, मानुष ये शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? ये टीएमसी वाले अगर मां, माटी, मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।’
आप हमें वोट दिजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के पास सब कुछ है। बंगाल के लोगों के पास सामर्थ्य भरपूर है, इसलिए बंगाल फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। हमें बस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान को याद रखना है। नेताजी ने कहा था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी के इस आह्वान पर देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना आशीर्वाद दीजिए, अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि आजादी, टीएमसी के महाजंगलराज से, आजादी, टीएमसी के भय से, आजादी, टीएमसी के भ्रष्टाचार से, आजादी, बेटियों पर अत्याचार से, आजादी, बेकारी और बेरोजगारी से, आजादी, लुटती भर्ती परीक्षाओं से, आजादी, घुसपैठियों के कब्जे से, आजादी, गुंडों और मस्तानों से।
संदेशखाली का पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने सत्ता धारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं। बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां बहनों को ही गाली दी गई। बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भी भूलना नहीं है।
The massive rally in Bangaon sends a clear and decisive signal that TMC’s defeat is imminent. Across West Bengal, frustration over corruption, poor governance and broken promises is at its peak.@BJP4Bengal
https://t.co/GMnFx7LEHS— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
प्रधानमंत्री ने इस दौरान भाजपा की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यहां बंगाल की बहनों को अपनी बीमारी का इलाज टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी सरकार आपको पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी। जन औषधि केंद्र पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवा दी जाएगी। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीका मुफ्त लगाया जाएगा। साथ ही गर्भावस्था के दौरान ₹21,000 और ग्रेजुएशन के लिए बेटियों को ₹50,000 की मदद भाजपा सरकार देने वाली है। यानी बेटियों की पढ़ाई और दवाई, इसकी चिंता भाजपा सरकार करेगी।
बंगाल की बहनों-बेटियों को होगा डबल फायदा
बंगाल की भाजपा सरकार हर साल ₹36,000 बहनों के खाते में जमा करेगी। आंगनवाड़ी हो, अन्य महिला हेल्थ वर्कर हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण का भरोसा दिया है। यानी भाजपा की डबल इंजन सरकार से बंगाल की बहनों और बेटियों को डबल फायदा होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- जैसे गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही भाजपा का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है। पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था। तब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीते थे। मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी शरणार्थी परिवारों से कहूंगा… आपको नागरिकता भी मिलेगी, आपको पक्का पता मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिलता है। ये मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी ने मतुआ संप्रदाय के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ के मुख्य मंदिर ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने चुनावी रैली से पहले समुदाय के मुख्यालय में उनका यह दौरा, जहां संप्रदाय के संस्थापक हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर के मंदिर स्थित हैं, मतुआ मतदाताओं तक पहुंचने का एक प्रयास माना जा रहा है। ये मतदाता कम से कम 34 विधानसभा सीटों और बांग्लादेश सीमा से लगे दो दर्जन अन्य क्षेत्रों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं।
Prayed at the Matua Thakur Temple earlier today. The ideals of Sri Sri Harichand Thakur Ji and Sri Sri Guruchand Thakur Ji continue to illuminate our society. pic.twitter.com/spKlzwDhZC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
19वीं शताब्दी में हरि चंद ठाकुर द्वारा स्थापित मतुआ महासंघ एक सामाजिक-धार्मिक आंदोलन है जिसने ऐतिहासिक रूप से शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से नामासुद्र समुदाय के उत्थान के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने 2019 में ठाकुरनगर मंदिर का दौरा किया था और 2021 में बांग्लादेश के ओराकंडी में भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
पीएम मोदी ने बोरो मां को किया याद
इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ‘आज जब मैं मतुआ ठाकुर मंदिर में था, तो मुझे कुछ साल पहले इस मंदिर में की गई अपनी पिछली यात्रा याद आ गई, जब मैंने बोरो मां बिनपानी ठाकुर का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यह उस यात्रा की एक तस्वीर है।’
Today, when I was at the Matua Thakur Mandir, I remembered my previous visit to this Temple a few years ago, when I had also got the blessings of Boro Ma Binapani Thakur. Here is a photograph from that visit… pic.twitter.com/MZ8jgSSwBC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026



Post Comment